मुंहासे निकलने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:29

मुँहासे तब होते हैं जब त्वचा के छोटे-छोटे छिद्र, जिन्हें रोम या हेयर फॉलिकल्स कहा जाता है, अवरोधित हो जाते हैं। वसामय ग्रंथि (Sebaceous glands) आपकी त्वचा की सतह के पास पाई जाने वाली छोटी ग्रंथियाँ हैं। ये ग्रंथियाँ बालों के हेयर फॉलिकल्स से जुड़ी होती हैं जो कि त्वचा के वो छोटे छिद्र हैं जिनमें से बाल उगते हैं।

मुँहासे आमतौर पर यौवन
के दौरान हारमोन के स्तर में परिवर्तन से जुड़े होते हैं, लेकिन यह किसी भी उम्र में शुरू हो सकते हैं।

कुछ हारमोन त्वचा में बालों के रोम के बगल में तेल बनाने वाली (ग्रंथियों से अधिक मात्रा में तेल के उत्पादन का कारण बनते हैं असामान्य सीबम/abnormal sebum)

आमतौर पर यह असामान्य सीबम,पी.एक्ने (P. acnes) नामक हानिरहित त्वचा जीवाणु की गतिविधि को बदल देता है, जिससे ये अधिक आक्रामक हो जाता है और सूजन और मवाद का कारण बनता है।

हारमोन बालो के रोम की अंदरूनी परत को भी मोटा करते हैं, जिससे छिद्रों (बालो के रोम को छिद्र) में रुकावट आती है। त्वचा की सफाई इस रुकावट को दूर करने में मदद नहीं करती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info